
-
बारीं पंचायत में विकास कार्यों पर को दस लाख स्वीकृत : बबली
-
टौणी देवी अस्पताल में लगेगी हाई मास्ट सोलर लाइट, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
दीपा चौहान | टौणी देवी
जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने ग्राम पंचायत बारीं के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।जिससे आगामी दिनों विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। इससे कई कार्य जल्द पूरे होंगे। जिला परिषद अध्यक्ष बबली ने बताया कि कोट पति दरोगण जिला परिषद वार्ड की विभिन्न पंचायतों के विकास के लिए समुचित फंड उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। इसी क्रम के तहत ग्राम पंचायत बारीं को भी विकास कार्यों के लिए लगभग 10 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही टौणी देवी सिविल अस्पताल में हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए 1,10,000 रुपए की राशि हिम ऊर्जा विभाग को प्रदान कर दी जाएगी। जिससे अस्पताल में आने वाले रोगियों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। अस्पताल परिसर में अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही शमशानघाट टौणी देवी और बारीं के लिए चार लाख रुपए, छत्रैल में रास्ते के निर्माण के लिए दो लाख, टौणी देवी में पीने के पानी को एक लाख, टौणी देवी स्कूल में शौचालयों को दो लाख, इसके साथ ही सभी वार्डों के अन्य कार्यों के लिए भी समुचित राशि उपलब्ध करवाई गई है । बताया कि बारीं पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए एक दर्जन सोलर लाइटें भी स्वीकृत की गई हैं। जिन्हें स्थापित करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल : कैसे जारी हुई हायर ग्रेड पे बंद करने की अधिसूचना, सरकार ने बैठाई जांच
जिला परिषद के वार्ड में विकास कार्यों के लिए अन्य पंचायत में भी समुचित बजट प्रदान किया जा रहा है। वहीं पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने जिला परिषद अध्यक्ष बबली का विकास कार्यों के लिए समय-समय पर फंड उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया है। बताया कि जिला परिषद की ओर से प्रदान की गई राशि का समय पर सदुपयोग भी किया जा रहा है। इसके साथ ही चार वाटर कूलर भी ग्राम पंचायत बारीं को जिला परिषदअध्यक्ष ने स्वीकृत किए हैं। जिनमें से तीन स्थापित कर दिए गए हैं तथा एक जल्द ही सहकारी सभा टौणी देवी में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को आगामी दिनों में और तेज किया जाएगा । इसके साथ पंचायत में लोगों को बैठने की सुविधा को बैंच भी स्थापित किए जाएंगे।
Author: Polkhol News Himachal









