best news portal development company in india

योग और सादगी से जुड़ा जीवन: शांता कुमार ने मनाया 92वां जन्मदिन

SHARE:

योग और सादगी से जुड़ा जीवन: शांता कुमार ने मनाया 92वां जन्मदिन

पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा

स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलकर योग पर विश्वास रखने वाले स्वस्थ जीवन के धनी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शक्रवार को अपना 92वां जन्मदिन मनाया। चेहरे पर लालगी लिए शांता कुमार ने कभी भी अपनी उम्र पर बुढ़ापा हावी नहीं होने दिया। अपनी सेहत का श्रेय शांता ने स्वस्थ भोजन और योग को दिया। शांता कुमार ज्योतिषियों और ग्रहों की बातों पर भी कम विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक ज्योतिषी ने उनकी उम्र 73 साल बताई थी। लेकिन उन्होंने इस बात पर कभी विश्वास नहीं किया। यह बात उन्होंने अपनी पत्नी को भी नहीं बताई थी। वह करीब 75 साल के हुए थे तो इसका जिक्र पत्नी से किया था।

अपने जन्मदिन की एक और बात साझा करते हुए शांता ने कहा कि वह 1980 के बाद दिल्ली से मुंबई विमान में जा रहे थे। उस दिन उनका जन्मदिन था। लेकिन जहाज के चलने से पहले अचानक पहले अनाउंसमेट हुई कि सौभाग्य की बात है कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार उनके विमान में यात्रा कर रहे है और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। यह सुन कर वह हैरान हुए थे। तब उन्हें पेन गिफ्ट में दिया गया था। शांता का कहना है कि भगवान के आशीर्वाद से उन्हें हर कुछ मिला है। जो मिला उसमें खुशी रही और जो चला गया उसका कभी गम नहीं किया। शांता कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा है कि भाजपा हिमाचल के साथ पालमपुर जरूर जीते।

ये भी पढ़ें:‘आपने मसाला लगाया’, सुप्रीम कोर्ट से कंगना रनौत को बड़ा झटका, वापस लेनी पड़ी याचिका

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपना 92वां जन्मदिन प्रदेश में आई आपदा को ध्यान में रखते हुए सादगी से मनाया। जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से नेता यामिनी परिसर पालमपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमेल से जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सांसद इंदु गोस्वामी और पूर्व मंत्री रमेश धवाला सहित कई नेताओं ने फोन पर बधाई दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now