best news portal development company in india

Himachal : कांगड़ा के राजा संसार चंद और चंबा के साहिल वर्मन का इतिहास पढ़ेंगे विद्यार्थी

SHARE:

Himachal : कांगड़ा के राजा संसार चंद और चंबा के साहिल वर्मन का इतिहास पढ़ेंगे विद्यार्थी

पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा / चम्बा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2026 से 5वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों को हिमाचल का इतिहास पढ़ाएगा। वहीं, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में प्रदेश में शासन करने वाले दयालु राजाओं का इतिहास, प्रदेश के शक्तिपीठों, प्रसिद्ध मंदिरों और यहां की वनस्पति, वन्य जीवों सहित फल और फूलों का भी जिक्र किया गया हैै। पाठ्यक्रम के तैयार किए गए ड्राफ्ट को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

16 मई 2024 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि सूबे के बच्चों को हिमाचल के इतिहास को दर्शाने वाले विषयों को शामिल किया जाए। वहीं, बोर्ड सूत्रों की मानें तो इस पाठ्यक्रम में राजाओं में चंबा के राजा साहिल वर्मन और भूरि सिंह, कांगड़ा के राजाओं में राजा केसर सिंह और राजा संसार चंद, सिरमौर के शासक मेदनी प्रकाश के अलावा कुल्लू के राजा जगत सिंह का इतिहास और उनके किए गए कार्य पढ़ने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें : आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा हिमाचल के वीरों की जीवनी में प्रथम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बतरा, राइफलमैन संजय कुमार, कैप्टन सौरभ कालिया आदि को शामिल करने की योजना है। वहीं प्रदेश में पाई जानेवाली वनस्पतियों, वन्य जीवों, फल-फूल और हिमाचल प्रदेश में चलने वाले शिक्षण संस्थानों की जानकारी भी सूबे के बच्चों को मुहैया करवाए जाने की योजना है।

वहीं इस पाठ्यपुस्तक में हिमाचल प्रदेश में चलने वाले विभिन्न विभागों के जानकारी देने की भी योजना है। इस दौरान बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने तरह के विभाग कार्यरत हैं और उनका कार्य क्या है। इसके अलावा वन्य जीव अभ्यरणों, हिमाचल प्रदेश में हुए बाहरी आक्रमणों, सूबे की रियासतों, देव संस्कृति, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मेलों और त्योहारों की जानकारी उपलब्ध करवाए जाने की भी योजना है।

वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया की शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद पाठ्यक्रम को विषय विशेषज्ञ तैयार कर रहे हैं। पाठ्यपुस्तक में क्या-क्या शामिल किया जाएगा, यह शिक्षा मंत्री से विचार-विर्मश और उनके निर्देशों के बाद सामने आएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now