

एनएच किनारे ढाबों और दुकानों पर विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य वसूली व पॉलीथीन के इस्तेमाल पर सख्ती
पोल खोल न्यूज़ | मंडी

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि विभाग नियमित रूप से ढाबों और दुकानों में अधिक मूल्य वसूले जाने तथा पॉलीथीन के अवैध इस्तेमाल पर निगरानी रख रहा है।

उन्होंने बताया कि वीरवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी लेखराम, निरीक्षक संयुक्त निरीक्षण ग्रेड-1 मीरां बाई और निरीक्षक ग्रेड-1 विकास शर्मा ने नागचला और पंडोह में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 33 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 2 दुकानों के 1000 रुपये के चालान किए गए, जबकि 5 दुकानों को चेतावनी जारी की गई। टीम ने मौके पर 100 ग्राम पॉलीथीन भी जब्त की।
ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहेगा।


Author: Polkhol News Himachal


