best news portal development company in india

Solan : ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, छत तोड़ आंगन में अटकी

SHARE:

Solan : ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, छत तोड़ आंगन में अटकी

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ओच्छघाट क्षेत्र में देर रात एक बड़ी चट्टान अचानक पहाड़ से खिसक कर सीधे एक दो मंजिला मकान पर गिर गई और छत को तोड़ती हुई आंगन में आकर अटकी। गनीमत रही कि यह चट्टान कुछ पेड़ों पर अटक गई, अन्यथा इसका कहर साथ लगते कई घरों पर टूट पड़ता और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

वहीं, सुबह जब ग्रामीणों ने चट्टान का आकार देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय पंचायत प्रधान पूनम ने बताया कि उन्हें पहले ही इस चट्टान के खिसकने का आभास हो गया था, इसलिए रात को ही घर खाली कर दिया गया था। इसी सतर्कता ने पूरे परिवार की जान बचा ली। उन्होंने बताया कि यह घर किरण शर्मा का है। वहीं उनके साथ उनकी बेटी भी रहती थी, जागरुकता के कारण उनकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें : राहुल मंडियाल का आकस्मिक निधन.. कांग्रेस परिवार और संगठन ने खोया अपना कर्मठ सिपाही : राजीव राणा

जिला सोलन के धर्मपुर में बारिश के बाद बठोल गांव में भूस्खलन होने से तीन घरों में दरारें आ गईं । एहतियातन घरों को खाली करवा दिया गया है। यहां पर लगातार भूमि कटाव हो रहा है। इससे पूरे गांव को खतरा मंडराया हुआ है। लोगों के खेतों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा ने माैके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now